फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ठंड की दस्तक से सर्दी-जुकाम और बीपी के मरीजों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा भवन में इलाज करवाने के लिए बैठे मरीज। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ठंड बढ़ते ही बीमारियों के प्रकोप से मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की लाइन लगी रहती हैं, जबकि बीपी के मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बढ़ती ठंड में सर्दी-जुकाम, बुखार के मरीजों के अलावा उच्च रक्तचाप के मरीज भी बढ़ गए हैं। सबसे अधिक समस्या दवा लेने के लिए हो रही है। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए चिकित्सक सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में बढ़ी ठंड का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। ठंडी हवा और गिरते तापमान के कारण वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। दिन में धूप और रात में बढ़ती ठंड से बृहस्पतिवार को ओपीडी में लगभग 130 से अधिक सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं।
आम दिनों में मेडिसिन की ओपीडी में उच्च रक्तचाप (बीपी) के 10 से 15 मरीज ही आते थे, लेकिन ठंड बढ़ने के बाद संख्या 30 से 35 पहुंच गई है।
मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि इस समय वायरल फीवर के अधिकतर मरीज बच्चे और बुजुर्ग हैं। तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, गले में खराश, खांसी और जुकाम इसके सामान्य लक्षण हैं।
बताया कि ठंडे मौसम में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे रक्त को प्रवाहित करने के लिए अधिक दबाव पड़ता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी दवाएं नियमित रूप से लेनी चाहिए।
विज्ञापन

इसके अलावा गर्म कपड़े पहनें, खासकर सिर और कान ढककर रखें। घर को भी गर्म रखें। नियमित रूप से व्यायाम करें। नमक और चीनी का सेवन कम करें। स्वास्थ्यवर्धक आहार में फल, सब्जियां और सूखे मेवे ले सकते हैं।ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें