फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: यूरिया के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे किसान

Tue, 16 Dec 2025 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धेंसा। बहुउद्देशीय सहकारी समिति धेंसा नानकार में मंगलवार को यूरिया वितरण की सूचना मिलने पर सैकड़ों किसान कड़ाके की ठंड में सुबह 7 से ही लाइन लगाकर खड़े हो गए। हालांकि दोपहर बाद तीन बजे तक उन्हें यूरिया नहीं मिला। तीन बजे के बाद नेटवर्क आने पर सूची में दर्ज नाम के अनुसार खाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि गेंहू की सिंचाई के बाद खेत में यूरिया डालना जरूरी होता है। चार दिन से यूरिया के लिए सहकारी समिति धेंसा का चक्कर लगा रहे हैं। पारा नानकार निवासी प्रदीप कुमार, धेंसा निवासी राधेश्याम, महादेवा नानकार निवासी वैद्यनाथ मिश्र सहित 100 का नाम चस्पा किया गया था। उसी के आधार पर यूरिया बांटा गया। शैल कुमारी, ज्ञानमती व अन्य महिलाओं ने आरोप लगाया कि पासबुक जमा करने के बाद नियमानुसार यूरिया बांटा नहीं गया। सचिव रामलाल ने कहा कि नेटवर्क की समस्या के कारण कुछ समय तक मशीन बंद थी, उसके 250 बोरी यूरिया वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें