फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आंधी में गिरा बिजली का खंभा, रात भर ठप रही बिजली आपूर्ति

Wed, 17 Jun 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में बिजली व्यवस्था रही बेपटरी
विज्ञापन

लोटन। सोमवार रात को आई आंधी ने पूरे लोटन ब्लाॅक में विद्युत व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर बिजली के पोल व पेड़ उखड़ने से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। रात भर लोग अंधेरे में किसी तरह बिताई। निगम कर्मी बिजली व्यवस्था को सही करने में लगे थे। इसमें कुछ स्थानों पर बहाल हो पाया और कुछ स्थानों पर काम चल रहा था।
ब्लाॅक में बिजली आपूर्ति को चालू कराने लिए जेई बालगोविंद सिंह ने सुबह सात बजे से ही मरम्मत का काम चालू करा दिया लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली निगम के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल होने में एक या दो दिन का समय लग सकता है। वहीं, आंधी आने से 11हजार की लाइन पर पेड़ गिरने व कई जगह खंभे टूटकर गिरने से भी बहुत ही नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सोहास-लोटन रोड पर तार पर पेड़ गिर गया ग्रामीणों की मदद से पेड व टूटे खंभों को हटाकर सड़क को दो से तीन घंटे बाद चालू कराया गया। जेई बालगोविंद सिंह बताया कि बिजली आपूर्ति चालू कराने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें