फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़... ड्राई होने से बढ़ी मुसीबत, लगी लंबी कतार

Fri, 17 Apr 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थित पेट्रोल पंपों पर बृहस्पतिवार को एक बार फिर से भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार शाम से ही कुछ पंपों के ड्राई होने से पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। लाइनों में लोगों को लगा देखकर आते-जाते लोग पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए कतार में लग गए। इसके चलते पंपों पर दबाव बढ़ गया।
पश्चिम एशिया में अमेरिका-इस्राईल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बंद हो जाने के बाद भी पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह में कमी नहीं आ रही है। इससे पहले युद्ध के दौरान पेट्रो पदार्थों की कमी होने के अफवाह के चलते कई दिनों तक पंपों पर वाहन चालकों की लंबी कतारें लग रही थीं।
विज्ञापन

बीच में स्थिति सामान्य होने के बाद बुधवार शाम से ही अचानक पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों की भीड़ बढ़ गई। बुधवार शाम को शहर और आसपास के कुछ पंपों के ड्राई होने की सूचना पर बृहस्पतिवार को यह भीड़ और बढ़ गई। लोग वाहनों में पेट्रोल व डीजल लेने के लिए पंपों पर कतार में लगे रहे।
शहर के बांसी तिराहा स्थित तीन पेट्रोल पंपों में एक ड्राई हो गया। एक पर सिर्फ डीजल उपलब्ध था, वहीं तीसरे पंप पर डीजल व पेट्रोल उपलब्ध था, जहां वाहन चालकों की भीड़ लगी रही। वहीं, सनई और पकड़ी स्थित पंप पर भीड़ सामान्य रही। शाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में कुछ पेट्रोल पंप के ड्राई होने से अन्य पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई। डुमरियागंज कस्बा के तीन पेट्रोल पंप में इटवा मार्ग पर स्थित शाहपुर और चौखड़ा में पेट्रोल पंप के ड्राई होने की सूचना पर बस्ती मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर वाहनों की कतार लगने लगी और चालक वाहन में पेट्रोल लगाने की जद्दोजहद करते नजर आए।
पेट्रोल पंप मैनेजर राजेंद्र पांडेय ने कहा हमारे पंप पर नियमित सप्लाई आ रही है। छह हजार लीटर पेट्रोल और छह हजार लीटर डीजल आया था, जो ग्राहकों में वितरण किया जा रहा है। क्षेत्र में अधिकतर इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल नहीं है। इसके चलते ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। ऐसे ही भीड़ रही तो देर सायं तक डीजल-पेट्रोल खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डीजल-पेट्रोल की कोई किल्लत नहीं है। कुछ पेट्रोल पंप अस्थायी रूप से ड्राई थे, जिन्हें नियमित आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस संबंध में किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और न ही अनावश्यक भंडारण करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें