पथरा। मंगलवार को बैंककर्मियों ने फाइव-डे वर्किंग की मांग को लेकर हड़ताल की। इसके कारण ग्राहकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। दो दिनों की छुट्टी के बाद जब मंगलवार को उपभोक्ता बैंक पहुंचे तो बैंक बंद देख लोग परेशान दिखे। हड़ताल के चलते आम ग्राहकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तिगोड़वा गांव निवासी शारदा चौधरी ने बताया कि वे करीब 6 किलोमीटर दूर से बैंक में पैसे निकालने आए थे, लेकिन हड़ताल की जानकारी मिलने पर उन्हें लौटना पड़ा। सुमहा गांव निवासी मेहीराम वर्मा ने बताया कि शनिवार रविवार को तो दो दिन वैसे ही बैंक बंद था। सोमवार को दवा लेने के लिए पैसा निकालने बैंक पहुंचा तो वहां ताला लगा था। कुछ समझ नहीं आया। संवाद