फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुरानी रंजिश में मारपीट पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 30 May 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के टेडिया गांव में बृहस्पतिवार की रात में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि गांव के एक ही परिवार के कुछ लोग गोल बनाकर सुनील पर लाठी-डंडे और लोहे की सरिया से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया, बीच-बचाव करने आए भाई और दो महिलाओं से भी मारपीट की। पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के टेडिया गांव निवासी गुरू प्रसाद ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसका मुनीराम से पुराना विवाद है। आरोप है कि इसी दौरान मुनीराम अपने परिवार के मनोरथ, सुमिरन सहित अन्य लोगों के साथ गोल बनाकर लाठी-डंडा और लोहे का सरिया लेकर पहुंचा। गाली-गलौज करते हुए मेरे भाई सुनील पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। बीच-बचाव करने के लिए वह, नेमा देवी, मोनी और पिता पहुंचे तो आरोपियों ने उनपर भी हमला कर मार पीट दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें