फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शादी समारोह में मारपीट का आरोप

Thu, 30 Apr 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। इटवा थाना क्षेत्र के फरेंदा निवासी विनोद कुमार ने थाना त्रिलोकपुर में तहरीर देकर छगड़िहवा गांव में शादी समारोह के दौरान मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विनोद के अनुसार, वह मंगलवार को अपने चाचा के साथ तुलसीराम यादव के घर विवाह समारोह में शामिल होने आए थे।
रात करीब आठ बजे महिलाएं बैंड-बाजे के साथ दूल्हे को राछ घुमाने कुएं पर गई थीं। आरोप है कि लौटते समय काली मां स्थान के पास गांव निवासी दूसरे समुदाय का एक युवक महिलाओं के बीच घुस गया और हाथ पकड़कर नाचने और वीडियो बनाने लगा।
विरोध करने पर गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि वह दो अन्य युवकों और तीन महिलाओं के साथ पहुंचा और लाठी-डंडों व ईंट से हमला किया, जिसमें विनोद, अमन, राजेंद्र व शिवराज घायल हो गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है, लेकिन फिलहाल कोई भी पक्ष प्राथमिकी दर्ज कराने के पक्ष में नहीं है। दोनों पक्ष सुलह के लिए आपस में वार्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें