शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के रमवापुर खास में आबादी की जमीन पर मिट्टी व कब्जा करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर गांव के अवधेश कुमार ने डीएम शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। रमवापुर खास गांव निवासी अवधेश कुमार ने डीएम को पत्र देकर बताया कि घर के पीछे गांव की आबादी का एक गड्ढा है। गांव के ही कुछ लोग गड्ढे को पूरी तरह से मिट्टी से पाटकर नाली जो बंद कर दिया है। इससे हमारे घर का पानी नहीं निकल पा रहा है। मामले को लेकर चिल्हिया थाना व तहसील कार्यालय पर शिकायत पत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुआ है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाए। इस संबंध में एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि राजस्व टीम से जांच करवाई जाएगी।