फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: गुजरौलिया हत्याकांड का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद

Thu, 29 Oct 2026 05:47 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और सीओ सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह की टीम ने बृहस्पतिवार को मोहाना पुल से अभिलाष उपाध्याय उर्फ डब्लू (24) निवासी गुजरौलिया टोला बेलौहा को गिरफ्तार किया।
Register For Event
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाना थाना क्षेत्र के गुजरौलिया टोला बेलौहा में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद करने का दावा किया है। आरोपित को बृहस्पतिवार को न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 28 अक्तूबर को गुजरौलिया टोला बेलौहा में एक युवक के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में तहरीर के आधार पर मोहाना थाने में मुकदमा संख्या 154/2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1), 352 और 351(3) में केस दर्ज किया गया था।

एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और सीओ सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह की टीम ने बृहस्पतिवार को मोहाना पुल से अभिलाष उपाध्याय उर्फ डब्लू (24) निवासी गुजरौलिया टोला बेलौहा को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत भी मोहाना थाने में मुकदमा संख्या 152/2026 दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें