फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

Tue, 03 Feb 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं केजीबीवी की छात्राएं। - स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। हरिहरपुररानी क्षेत्र के ग्राम हसनापुर स्थित आर्द्रभूमि पर सोमवार को विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया गया। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजित की गई। साथ ही छात्राओं को आर्द्रभूमि संरक्षण व प्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ डीएफओ धनराज मीणा व जिला क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीएफओ ने कहा कि प्रवासी पक्षियों को आकर्षित करने के लिए जिले में 145 स्थानों को आर्द्रभूमि के रूप में चिह्नित किया गया है। इन स्थानों के संरक्षण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही सीताद्वार झील को विशेष आर्द्रभूमि का दर्जा दिलाने के लिए भी प्रस्ताव भेजा है।

उन्होंने बताया कि जिले में सर्दियों के दौरान साइबेरिया, रूस, चीन, तिब्बत, यूरोप, मध्य एशिया, ईरान, कजाकिस्तान, जाॅर्जिया आदि देशों से विदेशी प्रवासी पक्षी आते हैं। लगभग 5000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करके यह पक्षी नवंबर से फरवरी के बीच यहां शरण लेते हैं।
विज्ञापन


हालांकि कुछ कारणों से पक्षियों के आने का सिलसिला कुछ कम हुआ है। कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रों को भी स्थलीय भ्रमण कराया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में शिवानी पाठक को प्रथम, मोहनी गोस्वामी को द्वितीय तथा संजू यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में छात्र व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें