श्रावस्ती। । कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने पेयजल परियोजनाओं को मई तक पूर्ण करने का निर्देश दिया।
अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) ने बताया कि जल जीवन मिशन चरण दो के तहत लारसेन एंड टुब्रो को 218 गांवों में 124 पानी टंकी तथा जीए इन्फ्रा विश्वनाथ प्रोजेक्ट लिमिटेड (जेवी) को 233 गांवों में 165 पानी टंकी के निर्माण की स्वीकृति मिली थी। 20 अप्रैल 2026 तक एल एंड टी को 66 और जीए इन्फ्रा को 30 टंकियों का निर्माण करने का निर्देश था।
इसके सापेक्ष अब तक एल एंड टी ने लगभग 48 और जीए इन्फ्रा ने 18 टंकियों का निर्माण पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू की है। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को मई में ही शेष टंकियों का निर्माण पूरा कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस मौके पर सीडीओ शाहिद अहमद, अधिशासी अभियंता जल निगम मोहम्मद इमरान सहित अन्य मौजूद रहे।