श्रावस्ती। साइबर सुरक्षा जन जागरूकता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को कोतवाली भिनगा में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव ने बताया कि साइबर अपराध को सतर्कता से कम किया जा सकता है। सभी को एटीएम का प्रयोग करते समय पिन गोपनीय रखना चाहिए, अनजान लोगों से पिन साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक न करें। सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम पर विशेष सावधानी बरतते हुए लुभावने विज्ञापनों से सावधान रहना चाहिए।