फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पीड़ित बच्चों को सीएमओ ने वितरित की किट

Tue, 04 Aug 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीएमओ कार्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत 10 बच्चों को पोषण किट वितरित की गई। ये बच्चे कटे होंठ व कटे तालू की समस्या से ग्रसित हैं। उनके अभिभावकों को किट के उपयोग की जानकारी भी दी गई। सीएमओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग व सिप्स हॉस्पिटल आरबीएसके का संचालन कर रहे हैं। कटे होंठ के ऑपरेशन के लिए बच्चे की आयु कम से कम चार माह और वजन पांच किलोग्राम आवश्यक है। तालू की समस्या के लिए आयु 12 महीने और वजन सात किलोग्राम अनिवार्य है। कम वजन वाले 10 बच्चों को विशेष पोषण किट प्रदान की गई। डीईआईसी मैनेजर प्रतीक शाक्य ने बताया कि आरबीएसके टीम घर-घर स्क्रीनिंग करती है। चिह्नित 0 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों का निशुल्क इलाज कराया जाता है। इस मौके पर सहायक शोध अधिकारी सुरेश यादव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीष बिसारिया, जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक राकेश गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें