फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भिनगा नगर में स्वच्छता का महाअभियान शुरू

Sat, 10 Jan 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भिनगा में स्वच्छता महाअ​भियान की रैली निकालते नगर पालिका कर्मी।- संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा में शुक्रवार को स्वच्छता के महाअभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान वाहन रैली निकालकर लोगों को सूखा व गीला कचरा अलग-अलग कूड़ेदान में रखने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कूड़े का सही निस्तारण करने के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से स्वच्छता का महाअभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 25 दिन, 25 वार्ड का लक्ष्य निर्धारित कर वृहद सफाई अभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार को हनुमानगढ़ी मोहल्ले से वाहन रैली का शुभारंभ किया गया।

यहां कचरा गाड़ियों की रैली निकालकर लोगों को इधर-उधर कचरा न फेंकने तथा सूखा व गीला कचरा अलग-अलग कूड़ेदान में डालने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर ऋषभ शुक्ला ने बताया कि गीले कचरे को अलग-अलग रखने से उसका सदुपयोग किया जा सकता है। सब्जियों के छिलके व अन्य खाद्य पदार्थों का प्रयोग मवेशियों के चारे के रूप में किया जा सकता है। इसके साथ ही अन्य कचरों से खाद भी बनाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



25 दिन तक चलेगा अभियान
इस महाअभियान के तहत हर दिन एक वार्ड की वृहद सफाई कराई जाएगी। इससे नगरवासियों को चोक नालियों व गंदगी से मुक्ति मिल सकेगी।
- डॉ. अनीता शुक्ला, ईओ नगर पालिका परिषद भिनगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें