फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शुरू हुआ पानी निकासी का काम, जेसीबी से नाले की कराई खोदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के सलेमपुर मार्ग पर लंबे समय से बने जलभराव के मुद्दे पर ग्रामीणों और भारतीय किसान यूनियन आजाद के विरोध के बाद प्रशासन हरकत में आ गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क के दोनों ओर पैमाइश कर अवैध अतिक्रमण चिह्नित किया और पानी निकासी के लिए कच्चे नाले की खोदाई का काम शुरू कराया। इससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।
सलेमपुर मार्ग पर महीनों से जमा पानी के कारण स्थानीय लोगों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने बीकेयू आजाद के साथ मिलकर विकासखंड प्रांगण में धरना देकर समस्या के समाधान की मांग की थी। मामला सुर्खियों में आने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे कृषि अधिकारी जयदेव सिंह, हल्का लेखपाल मिंटू कुमार, विकासखंड सचिव अनुज तोमर जेसीबी मशीन के साथ पहुंचे। लेखपाल ने सड़क के दोनों ओर भूमि की पैमाइश कर अतिक्रमण की पहचान की और कब्जाधारियों को चेतावनी दी। इसके बाद संयुक्त टीम ने कच्चे नाले की खुदाई का कार्य शुरू कराया, जिससे पानी निकासी का रास्ता बन सका। कृषि अधिकारी जयदेव सिंह ने बताया कि तहसीलदार के निर्देश पर यह कार्य तत्काल शुरू कराया गया है। अवैध कब्जा करने वालों को चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें