शामली के बड़ा बाजार में ईद उल-फितर पर खरीदारी करती महिलाएं । संवाद
शामली। ईद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को जमकर खरीदारी की। ग्राहकों की भीड़ को देखकर व्यापारियों के चेहरे भी खिले रहे। देर रात तक बाजार खुले रहे और जमकर खरीदारी हुई।
ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को सभी तैयारियां पूरी की। सुबह से ही लोग तैयारियों में लगे रहे। बाजारों में भीड़ रही। महिलाओं की सबसे अधिक भीड़ काॅस्मेटिक की दुकानों पर रही। किराना, शूज, बेकरी, कन्फैक्शनरी की दुकानों पर भीड़ रही। शहर के बड़ा बाजार, नया बाजार, सुभाष चौक, गांधी चौक, कबाड़ी बाजार, आजाद चौक, कलंदरशाह, नेहरू मार्केट देर रात तक खुले। लोगों ने कपड़े, जूतों से लेकर ड्राई फ्रूट और सेवई की जमकर खरीदारी की।
शामली के बड़ा बाजार में ईद उल-फितर पर खरीदारी करती महिलाएं । संवाद