फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल को मिली नई आधुनिक सीबीसी जांच मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिला अस्पताल में मरीजों के रक्त की जांच के लिए नई आधुनिक सीबीसी जांच (कंप्लीट ब्लड काउंट टेस्ट) मशीन मिली है। नई मशीन से मरीजों को कम समय में ही जांच रिपोर्ट उपलब्ध होने से उपचार भी जल्दी शुरू हो सकेगा। जल्द ही मशीन को इंस्टाल किया जाएगा।
जिला अस्पताल में मरीजों की ओपीडी 1300 के आसपास चल रही है। इस समय मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। बुखार व अन्य जांच के लिए पैथोलोजी लैब में मरीजों की भीड़ रहती है। भी तक मरीजों को जांच रिपोर्ट अगले दिन दी जाती है। लैब में पहले से ही मरीजों के रक्त की जांच के लिए सीबीसी मशीन उपलब्ध है, लेकिन अब शासन से नई सीबीसी मशीन मिली है। आधुनिक तकनीक से युक्त नई मशीन से कम समय में रक्त के नमूनों की जांच अधिक हो सकेगी। ज्यादा जांच होने से मरीजों को कम समय में ही रिपोर्ट उपलब्ध होने पर इलाज भी समय पर शुरू होगा। नई मशीन से जरूरी जांच उसी दिन भी उपलब्ध कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएम डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि सीबीसी जांच के लिए नई मशीन मिली हैं। नई मशीन आधुनिक तकनीक से युक्त है। इससे रक्त की जांच की गुणवत्ता पहले से बेहतर होगी। इस मशीन से टीएलसी के साथ डीएलसी की संख्या मापने की भी सुविधा मिलेगी। जल्द ही नई मशीन को इंस्टॉल कराकर इससे जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें