फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण मामला: आयुष मलिक बोला- मैं अपनी मर्जी से इस्लाम अपनाकर बना रहमान, चांदनी से किया निकाह; कार्रवाई गलत

Mon, 08 Jun 2026 03:53 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: शामली केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के पुत्र आयुष मलिक का धर्म बदलवाने के मामले में पुलिस ने युवती और तीन मौलवियों समेत 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। अब आयुष ने खुद सामने आकर बयान दिया है और पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया है। 
Register For Event
विज्ञापन
आयुष मलिक उर्फ रहमान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दवा कारोबारी देवराज मलिक के पुत्र आयुष के धर्मांतरण प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। आयुष ने सोमवार को मीडिया के सामने आकर कहा कि उसका जबरन धर्मांतरण नहीं कराया गया। उसने अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म अपनाया है और अपना नाम बदलकर रहमान रखा है। उसका अपने फैसले से पीछे हटने का कोई इरादा नहीं है। उसने चांदनी और उसके पिता की गिरफ्तारी को गलत बताया। करोड़ों की संपत्ति हड़पने की बात को झूठ बताया। 
विज्ञापन



 

पुलिस की गिरफ्त में चांदनी और उसका पिता। - फोटो : अमर उजाला
आयुष मलिक ने कहा कि समाज के लोग उस पर दोबारा धर्म बदलने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन वह किसी दबाव में नहीं आएगा। उसने 2008 से इस्लाम धर्म का अनुसरण करना शुरू कर दिया था। शामली की लड़की चांदनी कुरैशी से दिल्ली में निकाह किया था। लंबे समय तक अपने परिवार को धर्म परिवर्तन और निकाह की जानकारी नहीं दी थी। उस समय उसकी बहनों की शादी नहीं हुई थी। सभी बहनों की शादी होने के बाद उसने परिजनों को इस्लाम धर्म अपनाने की जानकारी दी थी। 

पुलिस में पिता देवराज मलिक की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराने के मामले में कहा कि समाज के दबाव में उन्होंने यह कदम उठाया है। ब्रेनवाश के सवाल पर कहा कि यह गलत है। अगर उसका ब्रेनवाश किया गया तो क्या वह अपने माता-पिता भूल गया। कुछ लोग इस मामले को बेवजह तूल दे रहे हैं।
 

चांदनी और उसके पिता को भेजा जा चुका जेल
विदित हो कि चार दिन पहले बघरा स्थित साधना आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने युवक के धर्मांतरण का मुद्दा उठाया था। कार्रवाई न होने पर 12 जून को कुरैशी बस्ती में हिंदू महापंचायत की घोषणा की थी। इसके बाद पुलिस ने दो दिन पहले शनिवार देर रात दवा कारोबारी देवराज मलिक की तरफ से शहर कोतवाली में युवती चांदनी कुरैशी, उसके पिता इस्लाम कुरैशी, भाई समेत परिवार के आठ और तीन मौलवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को चांदनी व उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को जेल भेज दिया गया। अब आयुष मलिक ने दोनों को जेल भेजने का विरोध किया है। 

ये भी देखें...
Meerut: 'गांव में बरात आई तो दूल्हे और बरातियों को मार देंगे', शादी से पहले युवक को फोन पर मिली धमकी, FIR दर्ज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें