फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पहले दिन अध्यक्ष पर विजेंद्र कुमार, महासचिव पद पर सतेंद्र कुमार समेत 16 नामांकन पत्र हुए दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला बार एसोसिएशन शामली के 23 पदों के चुनाव में पहले दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए विजेंद्र कुमार, महासचिव पद के लिए सतेंद्र कुमार समेत 16 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सहसचिव प्रकाशन पद पर प्रताप राठौर निर्विरोध चुन लिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला बार भवन कार्यालय में चुनाव आयुक्त रतन सिंह, नीलम शर्मा और धर्मवीर सिंह के समक्ष पहले दिन जिला बार एसोसिएशन पद के अध्यक्ष पद के लिए विजेंद्र सिंह, महासचिव पद के लिए सतेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष पद के लिए दिलशाद, उपाध्यक्ष पद 10 वर्ष से अधिक पर सत्यनारायण, कृष्ण दत्त शर्मा, 10 वर्ष से कम उपाध्यक्ष पद के लिए रविकुमार, सन्नी कुमार, सहसचिव प्रकाशन के लिए अमित कुमार, सह सचिव पुस्तकालय के लिए प्रवीण कुमार, सचिव प्रशासन के लिए प्रताप सिंह राठौर, वरिष्ठ सदस्य पद के लिए जितेंद्र, रविंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रामेश्वर, कनिष्ठ सदस्य पद के लिए सुनील कुमार, मोहम्मद फरमान, उर्वशी, शमा प्रवीण ने नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव आयुक्त नीलम पुरी ने बताया कि सहसचिव प्रकाशन पद पर प्रताप राठौर निर्विरोध चुन लिया गया है। जिला बार के 23 पदों के लिए कुल 54 नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें