फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: युवक को ट्रेन से बचाने दौड़े रेलवे गेटकीपर, खुद भी चपेट में आए, दोनों की मौत; आठ माह पहले हुई थी शादी

Fri, 14 Aug 2026 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

तमिलनाडु के तंजावुर जिले में युवक को ट्रेन की चपेट में आने से बचाने के प्रयास में बड़ौत के किरठल गांव निवासी रेलवे गेटकीपर राहुल उर्फ गौरव की मौत हो गई। हादसे में युवक की भी जान चली गई। राहुल की शादी आठ माह पहले हुई थी और आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Register For Event
विज्ञापन
राहुल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 तमिलनाडु के तंजावुर जिले में बुधवार रात ड्यूटी के दौरान बड़ौत क्षेत्र के किरठल गांव निवासी रेलवे गेटकीपर राहुल उर्फ गौरव (32) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। राहुल एक युवक को ट्रेन की चपेट में आने से बचाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान दोनों नागरकोइल-तांबरम अंत्योदय एक्सप्रेस की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


युवक को बचाने के लिए दौड़े राहुल
किरठल गांव निवासी राहुल पुत्र सुधीर तमिलनाडु के तंजावुर जिले में पापनासम के पास गोपुरराजपुरम रेलवे फाटक पर गेटकीपर के पद पर तैनात थे। बुधवार रात करीब 11:45 बजे उन्होंने एक युवक को रेलवे पटरी की ओर जाते देखा। इसी दौरान ट्रेन आती दिखाई दी। राहुल युवक को बचाने के लिए उसकी ओर दौड़े और उसे पटरी से हटाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें: बागपत डबल मर्डर: पहले नशीली चाय पिलाई, फिर जहर के इंजेक्शन लगाए, तीन लोगों ने गड्ढे खोदकर जिंदा ही दबाया

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ट्रेन की चपेट में आए
राहुल युवक को हटाने का प्रयास कर ही रहे थे कि दोनों नागरकोइल-तांबरम अंत्योदय एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में राहुल और युवक दोनों की मौत हो गई। युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे और स्थानीय अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी।

आठ माह पहले हुई थी राहुल की शादी
राहुल की शादी करीब आठ माह पहले जौहड़ी गांव निवासी पूजा के साथ हुई थी। राहुल भाजपा नेता निशांत के चचेरे भाई थे। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी पूजा, भाई मनीष समेत परिवार के अन्य सदस्य गमगीन हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आज दस बजे होगा अंतिम संस्कार
हादसे के बाद राहुल का शव गांव लाया गया। परिवार और ग्रामीण अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे हैं। आज सुबह दस बजे राहुल उर्फ गौरव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके साहस और युवक को बचाने के प्रयास की चर्चा गांव में हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें