फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, मिर्च डालकर फरसे से काटा; गुस्साए लोगों ने बाईपास जाम किया

Wed, 23 Sep 2026 12:42 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर

सार

कोतवाली खलीलाबाद के भगठान गांव में मंगलवार दोपहर पुरानी रंजिश में 35 वर्षीय ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि विपक्षियों ने घात लगाकर पहले आंख में मिर्च पाउडर डाला, फिर बाइक से गिराकर लाठी-डंडा और फरसे से हमला कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Register For Event
विज्ञापन
हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के भगठान गांव में मंगलवार की दोपहर बाद पुराने रंजिश को लेकर एक युवक की मारपीट कर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के नीचे शाम लगभग 5 बजे रखकर हंगामा करना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

सूचना के बाद एएसपी, सीओ व कई थाना की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवाया। विश्वस्त जानकारों के अनुसार कोतवाली पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है।

जानकारी के अनुसार, भगठान गांव निवासी दयाराम व गांव के ही एक परिवार के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। आसपास के लोगों की मानें तो पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट व विवाद हुआ था। मंगलवार को ब्रह्मानंद यादव 35 वर्ष पुत्र दयाराम तीन बजे के बास पास बाइक से घर से गिठनी बाजार जा रहे थे।

आरोप है कि रास्ते में विपक्षी पहले से ही सुनियोजित तरीके से घात लगाकर बैठे थे। ब्रह्मानंद के पहुंचते ही अचानक लाल मिर्च पाउडर उनकी आंख में डाल दिया, जिससे वह बाइक समेत जमीन गिर गए। इसके बाद आरोपियों ने बेरहमी से लाठी डंडा, फरसा से हमला कर दिया, जिससे काफी गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद परिजन उन्हे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत से बौखलाए लोगों ने शव को मेंहदावल बाईपास ओवर ब्रिज के नीचे रखकर जाम कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें