संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। शिक्षा क्षेत्र पौली स्थित राम नरेश बुद्धि सागर आदर्श इंटर कॉलेज उदहा परिसर में शुक्रवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक से पास होने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यालय के प्रबंधक रामउजागिर दूबे ने कहा कि यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट बृहस्पतिवार को प्रकाशित हुआ। इसमें उदहा स्कूल के छात्र ने जिले की टाॅप टेन की सूची में स्थान हासिल किया है। अच्छा अंक प्राप्त कर छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया।
इंटरमीडिएट के छात्र शुभम गुप्ता, सुप्रिया यादव और शिल्पा व हाईस्कूल में अच्छे अंक पाने वालों में प्रथम स्थान पर आंचल यादव, संजना और अंकिता सहित कुल 24 बच्चों ने अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार की तरफ से विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्रबंधक राम उजागिर दूबे, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार दूबे, शिवराम चतुर्वेदी, मनोज कुमार, अनिल तिवारी, अम्बरीष दूबे, सूर्यभान, अनुराग, सोनू, दिलीप, अखिलेश सिंह, अशोक कुमार, गीता, सोनी, सोनल चतुर्वेदी, निशा, विवेक, रोहित, उमेश यादव, इंद्रेश यादव सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे।