फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विधायक व सीडीओ ने सुनीं समस्याएं, निस्तारण के निर्देश

Fri, 19 Sep 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। विकास खंड क्षेत्र के बढ़या ठाठर गांव में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक व सीडीओ ने लोगों की समस्या सुनी। मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिया। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। शुक्रवार की सुबह 11 बजे जनचौपाल आयोजित हुई। चौपाल में सड़क, बिजली, पानी, भूमि विवाद, राशन कार्ड से संबंधित मामले प्रस्तुत हुए।
विज्ञापन

विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि लोगों का कल्याण योगी सरकार की प्राथमिकता है। अब गांव-गांव चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनकर वहीं पर उसका निदान कराया जाएगा। इससे लोगों को ब्लॉक, तहसील व थाने का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग समस्या निस्तारण में फिसड्डी साबित होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को पात्र परिवारों तक प्राथमिकता के साथ पहुंचाएं। लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराया जाए। सभी की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, एसडीएम मेंहदावल संजीव कुमार राय, बीडीओ राजेश श्रीवास्तव, इन्द्र सेन सिंह, राम प्रताप पांडेय, अभिनव रवि वत्स, संजय कुमार, भूपेंद्र त्रिपाठी, अरुण सिंह, इंद्रसेन सिंह, ग्राम प्रधान सीता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें