महुली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष लालचंद्र दुसाध के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य अमन लाल के साथ मंगलवार को उपजिलाधिकारी धनघटा को लोगों ने ज्ञापन सौंपा। महुली-झिगुरापार संपर्क मार्ग से भीटीमाफी मार्ग तथा हरपुर-बन्धुपुर मार्ग के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग किया। लाल चन्द्र दुसाध ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी से भी मुलाकात की जाएगी। संवाद