फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar: रिहायशी झोपड़ी में आग से चार बकरियों की मौत, बचाने में मां-बेटी झुलसी

Sat, 14 Mar 2026 05:39 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीर नगर

सार

तेनुहारी दोयम गांव में शनिवार सुबह करीब छह बजे चंद्र प्रकाश की रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। यह देखकर लक्ष्मी देवी और उनकी बेटी कामिनी ने बकरियों को बचाने का प्रयास किया।
Register For Event
विज्ञापन
आग बुझने के बाद झोपड़ी राख में बदल गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के तेनुहारी दोयम में शनिवार को रिहायशी झोपड़ी में आग लगने चार बकरियां जलकर मर गईं। इन्हें बचाने की कोशिश में मां-बेटी झुलस गईंं। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। कांटे चौकी पुलिस ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन


तेनुहारी दोयम गांव में शनिवार सुबह करीब छह बजे चंद्र प्रकाश की रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। यह देखकर लक्ष्मी देवी और उनकी बेटी कामिनी ने बकरियों को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान वह दोनों भी झुलस गईं।

वहीं, आग से चार बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक बकरी घायल है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद कांटे चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मां और बेटी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें