दुकान में लगी आग बुझाने पहुंचे दमकलकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा थाना क्षेत्र के पौली बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान व एक किराना स्टोर में रविवार को सुबह अचानक विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। दोनों दुकान में रखा कपड़ा और सामान जलकर राख हो गया। रोसयाबाजार निवासी सियाराम व संजय करीब 20 वर्षों से पौली चौराहे पर आवासीय मकान बनाकर कपड़े व किराना की दुकान चलाते हैं।
शनिवार को रोज की भांति दुकान बन्द कर सो गए। रविवार को लगभग सुबह 7 बजे दुकान के अन्दर धुआं देख परिवार के लोग आवाक हो गए। जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटें निकलने लगीं, जिसे देख लोग शोर मचाने लगे।
शोर सुनकर आसपास के दुकानदार व अन्य लोग इक्कट्ठा हो गए। इसी बीच किसी ने बगल में स्थित पौली चौकी को जानकारी दी। पुलिस ने तत्परता दिखाई। पहले विद्युत आपूर्ति बन्द कराया और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
आग का विकराल रूप देखकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई। जिसकी मदद और लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इस बीच तब तक दोनों दुकानो में रखा लाखों का कपड़ा व किराना का सामान जलकर नष्ट हो गया।
घर में फंसे लोगों को बगल के छत पर निकाला गया
घर में फंसे परिवार के सदस्यों को पुलिस और ग्रामीणों ने दो छत के रास्ते सीढ़ी लगाकर बगल के छत पर निकाला गया। किसी तरह से लोगों सुरक्षित बचाया गया। इस बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा। बगल के छत पर जाने के बाद घरवालों को राहत मिली।