गोरखपुर। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में शनिवार को राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान, प्रयागराज के निर्देश पर मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी आयोजित हुई। प्रतियोगिता में राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के कक्षा-10 के छात्र दर्श नारायण उपाध्याय विजेता रहे। भगवती प्रसाद कन्या महाविद्यालय की 10वीं की छात्रा जाह्नवी जायसवाल द्वितीय रहीं। संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विश्व प्रकाश सिंह के निर्देशन में ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 संभावनाएं और चुनौतियां’ विषय पर विज्ञान संगोष्ठी हुई। इसमें विभिन्न जनपदों के छात्र-छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। संवाद
䡈