फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर; सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Mon, 03 Aug 2026 07:18 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: सहारनपुर के दुमझेड़ा गांव में अंकुर और उसकी प्रेमिका ने जहर खा लिया। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन मान नहीं रहे थे। जहर खाने से अंकुर की मौत हो गई, जबकि युवती का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। 
Register For Event
विज्ञापन
अंकुर की फाइल फोटो और सुसाइड नोट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिलकाना स्थित दुमझेड़ा गांव में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों बेसुध हालत में गांव के बाहर खेत में पड़े मिले। इलाज के दौरान प्रेमी अंकुर (19) की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन तैयार नहीं थे। इसलिए जहर खाकर जान दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

नल्हेड़ा गांव निवासी अंकुर के परिवार की रिश्तेदारी दो किमी दूर नल्हेड़ा गांव में है। अंकुर और रिश्तेदार युवती के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। इस संबंध में दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई थी, लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुए। 
 

रविवार देर रात अंकुर अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए दुमझेड़ा गांव पहुंचा। रात करीब दो बजे अंकुर ने अपने एक परिचित को फोन किया और कहा कि उन्होंने दुमझेड़ा गांव के बाहर श्मशान घाट के पास जहरीला पदार्थ खा लिया है। पता चलते ही दोनों के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। 

वहां दोनों खेत में बेसुध हालत में पड़े थे। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानपुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अंकुर की हालत बिगड़ती गई। उसे मेडिकल कॉलेज से चंडीगढ़ रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल ले गए, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, युवती का इलाज जारी है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
 

चार भाइयों में दूसरे नंबर का था अंकुर
परिवार में अंकुर चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार का खर्चा मजदूरी से चल रहा था। अंकुर भी मजदूरी करता था। अंकुर का एक बड़ा भाई है, जिसकी शादी हो चुकी है। दो छोटे भाई हैं। अंकुर की प्रेमिका बड़े भाई की रिश्तेदार है।
विज्ञापन

ये बोले सीओ
दोनों पक्षों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके से सुसाइड नोट मिला है।
- विकास प्रताप सिंह चौहान, सीओ सदर

ये भी देखें...
UP: सहारनपुर में कल से लागू होगा दूसरे चरण का रूट डायवर्जन, जान लें यहां से निकलेंगे वाहन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें