फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी लील गया सेल्फी का क्रेज: ब्रिज से 70 फीट नीचे गिरा युवक, मौके पर मौत, दो साल पहले हुई शादी, मचा कोहराम

Thu, 16 Nov 2023 04:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में ब्रिज से सेल्फी लेते समय एक युवक 70 फीट नीचे गिर गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि दो साल पहले ही युवक की शादी हुई थी।
Register For Event
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के नागल में बृहस्पतिवार को एक हादसा हो गया। अपने मामा के यहां शादी समारोह में आए एक युवक की गांव लाखनौर स्थित बाईपास हाईवे के ब्रिज से सेल्फी लेते समय नीचे गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी लगने पर परिजन मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि परिजनों ने पुलिस से किसी भी तरह की कार्रवाई न करने का आग्रह किया था।

Trending Videos

थाना चिलकाना के गांव औरंगजेबपुर निवासी 23 वर्षीय मुजीब पुत्र मुकर्रम देहात कोतवाली के गांव मुबारकपुर में अपने मामा मिर्जागालिब की लड़कियों की शादी के समारोह में बुधवार को आया था। वह बृहस्पतिवार को बरात आने से पहले सुबह करीब 10 बजे अपने मौसेरे भाई नासिर के साथ गांव लाखनौर स्थित सहारनपुर बाईपास हाईवे के ओवर ब्रिज पर सेल्फी लेने के लिए पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: हैवानियत की हदें पार: सिगरेट से दागकर दीं यातनाएं, बारी-बारी से लूटी आबरू, फिर लाखों की डकैती डाल बदमाश फरार
विज्ञापन

बताया गया कि वह ब्रिज से सेल्फी लेते समय करीब 70 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक कुसुम भाटी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। दो साल पहले ही मृतक युवक की शादी हुई थी।

यह भी पढ़ें: UP: कवि सौरभ जैन को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा- गिरनार प्रकरण से हट जाओ नहीं तो हटा दिए जाओगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें