फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तीन दिन में 6.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान

Wed, 03 Jun 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चार दिन पहले जनपद में ओलावृष्टि और बारिश से तापमान सात दिन में 17 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया था, लेकिन अब फिर से तापमान बढ़ रहा है। बीते तीन दिन में 6.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। नतीजा, गर्मी लोगों को फिर से सताने लगी है।
विज्ञापन

जनपद में इस बार मई का महीना झुलसाऊ गर्मी वाला रहा। 25 मई को न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसकी वजह से 25 मई का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था। उसके बाद जनपद में बादलों का आगमन शुरू हुआ। 30 मई की रात तेज बारिश और ओलावृष्टि से तापमान धड़ाम हो गया। नतीजा 31 मई को न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह गया, जबकि 24 मई को न्यूनतम तापमान ही 28 डिग्री सेल्सियस था।
अब तीन दिन से मौसम साफ है। ऐसे में तापमान में फिर से वृद्धि हो रही है। मंगलवार को दिनभर तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें