फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: रेस्टोरेंट और होटलों में छापा, छोटे-छोटे केबिनों में आपत्तिजनक हालत में बंद मिले प्रेमी जोड़े

Thu, 23 Apr 2026 08:42 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

पुलिस और प्रशासन की टीम ने होटल-रेस्टोरेंट पर छापा मारा। रोमियो लेन रेस्टोरेंट में बिना अनुमति हुक्का चलता मिला। वहीं कई अन्य रेस्टोरेंट में रजिस्टरों में एंट्री गड़बड़ थी और कई जगह सीसीटीवी बंद मिले। 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सदर बाजार पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम होटल और रेस्टोरेंट पर छापा मारा। इस दौरान रेस्टोरेंट में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए, जबकि दूसरे रेस्टोरेंट में अनधिकृत रूप से हुक्का चल रहा था। जांच के दौरान सीसीटीवी बंद मिले। पुलिस ने संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एएसपी एवं सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में थाना सदर बाजार पुलिस ने आवास विकास और सर्किट हाउस रोड पर संचालित रेस्टोरेंट पर छापा मारा। सर्किट हाउस रोड स्थित जोरावर रेस्टोरेंट के पीछे अवैध केबिन बनाए गए थे, जिसमें कुछ युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। वहीं, आवास विकास स्थित रोमियो लेन रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का संचालन होता पाया गया। मौके पर कई युवक हुक्का पीते मिले।

इसके अलावा चंदननगर क्षेत्र के फोर सीजन इन होटल के रजिस्टर में भी अनियमितताएं मिलीं, जिसकी जांच की जा रही है। कई अन्य होटल और रेस्टोरेंट में सीसीटीवी बंद मिले, जबकि कुछ जगहों पर अवैध निर्माण भी पाए गए। पुलिस ने सभी संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें