फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: हाईवे किनारे पेड़ से लटका मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, परिजन बोले- हत्या करके टांगा है

Mon, 03 Aug 2026 06:52 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

मनोहरपुर रेस्ट एरिया के पास प्रॉपर्टी डीलर राजवीर सिंह का शव मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल पर जांच शुरू की है। 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर गांव मनोहरपुर स्थित रेस्ट एरिया के पास सोमवार सुबह बादशाहपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर राजवीर सिंह (50) का शव खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव मनोहरपुर के पास पेड़ पर व्यक्ति का शव लटका हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव नीचे उतारा। मृतक के भाई सौतम सिंह ने शव की पहचान राजवीर सिंह के रूप में की। राजवीर पशु चिकित्सक के सहायक के तौर पर काम करने के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। परिजनों का आरोप है कि राजवीर सिंह की हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है, जिससे घटना आत्महत्या लगे।
 

उन्होंने बताया कि राजवीर रविवार शाम चार बजे बाइक लेकर निकले थे, लेकिन देर रात तक नहीं लौटे। रातभर परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क कर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह पुलिस ने उन्हें शव लटका होने की सूचना मिली। जांच में आया कि कुछ दिन पहले राजवीर के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में बिहारीगढ़ थाने पर एक प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी। परिवार में उनकी 19 साल की बेटी भूमिका और 15 साल का बेटा ऋषभ है। देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी।
 
विज्ञापन

ये बोलीं सीओ
पुलिस ने परिजनों की आशंका को भी जांच में शामिल करते हुए सभी पहलुओं पर पड़ताल शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।
- प्रिया यादव, सीओ बेहट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें