फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिवसेना में टूट पर बरसे इमरान मसूद, बोले-विपक्ष निशाने पर, ईडी-CBI का डर, सांसदों की नैतिकता पर उठाए सवाल

Wed, 17 Jun 2026 02:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने शिवसेना में टूट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को तोड़ा, डराया और दबाया जा रहा है तथा सांसदों को पार्टी छोड़ने से पहले इस्तीफा देना चाहिए।
Register For Event
विज्ञापन
इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना में हुई टूट को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए विपक्षी दलों को लगातार तोड़ा, डराया और दबाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने दल बदलने वाले सांसदों की नैतिकता पर भी सवाल खड़े किए।

विज्ञापन

 



यह भी पढ़ें: Meerut: दिनदहाड़े अपहरण फिर नहर में फेंका, मां का प्रेमी बैंक मैनेजर गिरफ्तार, अंगद की तलाश में जुटे गोताखोर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

'विचारधारा छोड़ने से पहले देना चाहिए इस्तीफा'
इमरान मसूद ने कहा कि यदि कोई सांसद उस विचारधारा और दल को छोड़ना चाहता है, जिसके आधार पर वह जनता द्वारा चुना गया है, तो उसे सबसे पहले अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उनका कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में यही बुनियादी नैतिकता है।

जांच एजेंसियों के डर का लगाया आरोप
कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि कई जनप्रतिनिधियों के फैसलों पर जांच एजेंसियों का दबाव प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो का भय कई नेताओं के राजनीतिक निर्णयों को प्रभावित करता है।

लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप
इमरान मसूद ने कहा कि विपक्षी दलों को कमजोर करने के लिए लगातार राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है। उनके अनुसार लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वस्थ विपक्ष का होना आवश्यक है और विपक्ष को तोड़ने की कोशिशें लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए उचित नहीं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें