फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन पर सवाल, इमरान मसूद बोले-आयोग को असीमित अधिकार देना ठीक नहीं

Wed, 15 Apr 2026 03:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर कहा कि महिलाओं के आरक्षण की आड़ में परिसीमन आयोग को असीमित अधिकार देना ठीक नहीं है और इससे उत्तर व दक्षिण भारत के बीच अविश्वास बढ़ सकता है।
Register For Event
विज्ञापन
इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सहारनपुर में कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने परिसीमन को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि यह मामला केवल महिलाओं के आरक्षण तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आरक्षण की आड़ में परिसीमन आयोग को असीमित अधिकार दिए जाने का विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में लगभग सभी राजनीतिक दल और समाज के लोग महिलाओं के आरक्षण के पक्ष में हैं, लेकिन इसके साथ परिसीमन आयोग को दी जा रही शक्तियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Murder: पत्नी से सबंध के शक में भतीजे की गोली मारकर हत्या, 60 फुट गहर कुएं में फेंका शव, दो दिन बाद खुला राज

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर और दक्षिण के बीच बढ़ सकता है अविश्वास
इमरान मसूद ने कहा कि यदि परिसीमन में उत्तर और दक्षिण भारत के बीच जनसंख्या अनुपात को आधार बनाया गया, तो इससे दोनों क्षेत्रों के बीच अविश्वास की भावना बढ़ सकती है। उनका कहना है कि इस तरह का फैसला देश की एकता और राजनीतिक संतुलन के लिए सही नहीं होगा।

दक्षिण भारत में आंदोलन की आशंका
कांग्रेस नेता ने आशंका जताई कि यदि इस मुद्दे पर संतुलित निर्णय नहीं लिया गया तो दक्षिण भारत में इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि देश में क्षेत्रीय असंतोष और अविश्वास की भावना पैदा होना किसी भी तरह से अच्छा संकेत नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें