फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: टेंडर खुले बिना वार्ड 41 में शुरू करा दिया सड़क निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर पालिका का एक और मामला सामने आया है। पालिका ने टेंडर खोले बिना ही वार्ड 41 के मोहल्ला सराय जहांगीर में सड़क निर्माण का आधे से अधिक काम करा दिया। इस मामले में आईजीआरएस में भी शिकायत की गई है। ठेकेदारों का आरोप है कि पालिका क्षेत्र में कई सड़कें ऐसी हैं, जिनके टेंडर अभी तक नहीं खुले, लेकिन निर्माण कार्य करा दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने 30 मार्च को पत्रांक संख्या 3093/एचओडी के माध्यम से 20 सड़कों के निर्माण के टेंडर जारी किए थे। इसमें क्रमांक संख्या 20 पर वार्ड नंबर 41 मोहल्ला सराय जहांगीर में 7.57 लाख रुपये की लागत से सड़क और नाली निर्माण कार्य भी शामिल था।
एक ठेकेदार ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि अभी तक टेंडर नहीं खुले हैं, जबकि पालिका ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। उधर, अधिवक्ता अर्श इकबाल ने आईजीआरएस में इसकी शिकायत भी की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम मौके पर पहुंची तो वहां आधे से अधिक सड़क बन चुकी थी और निर्माण कार्य जारी था। इस संबंध में अवर अभियंता उमेश बाबू से फोन पर जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में नहीं है कि कौन ठेकेदार काम कर रहा है। उन्होंने देखकर जानकारी देने की बात कही, लेकिन दो घंटे बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें