फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एलएलबी के खराब परिणाम ने उड़ाई छात्रों की नींद

Tue, 30 Jun 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की ओर से एलएलबी का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्रों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में छात्रों के अनुत्तीर्ण होने से उनकी चिंता बढ़ गई है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने परीक्षा अच्छी दी थी, लेकिन परिणाम उम्मीद के विपरीत आया।
विज्ञापन

इससे उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। उनका दावा है कि रामपुर के 90 फीसदी छात्र फेल हो गए हैं। इस दौरान छात्रों ने शाहबाद मार्ग स्थित एक कॉलेज के सामने विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के छात्रों ने आरोप लगाया कि परिणाम में गंभीर गड़बड़ी हुई है। कई ऐसे छात्र, जो पूरे वर्ष नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहे और जिन्होंने परीक्षा की अच्छी तैयारी की थी, उन्हें भी अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया गया। छात्रों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में फेल होना सामान्य नहीं माना जा सकता। इससे उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

000
कल ही हमारा रिजल्ट आया है। सभी पेपर अच्छे से लिखे थे और पास होने का पूरा भरोसा था, लेकिन परिणाम में फेल दिखाया गया। इस मामले का संज्ञान लिया जाना चाहिए। -रिया शर्मा
000
मेरी तीन विषयों में बैक आई है। मैंने सभी प्रोजेक्ट दिए, फिर भी कम नंबर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन को हमारी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। -लकी

000
लंबे समय बाद रिजल्ट आया। प्रथम सेमेस्टर में दो सौ में से केवल पांच-छह छात्र ही पास हुए हैं। शेष छात्र फेल हो गए हैं। मूल्यांकन में लापरवाही हुई है या अंकों की अपलोडिंग में त्रुटि हुई है। कई बच्चों को जीरो नंबर आए हैं। इस मामले का संज्ञान लिया जाना चाहिए। -सुहेल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें