बघी गांव निवासी राजा के खिलाफ 49 मुकदमे हैं दर्ज
सीओ सिटी के अनुसार पुलिस रिकॉर्ड में राजा के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस अधिनियम, गैंगस्टर अधिनियम, आबकारी अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2026 के मौजूदा मुकदमे को शामिल करते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या 49 बताई है। जाकिर के खिलाफ भी मुरादाबाद के मझोला थाने में एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित पूर्व में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
कोडीनयुक्त सिरप के एक साल में आठ से ज्यादा मामले, छह में आरोपपत्र
कोडीनयुक्त सिरप की अवैध बिक्री और बरामदगी से जुड़े मामले पिछले एक साल में लगातार सामने आए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जिले में ऐसे आठ से ज्यादा मामले कोतवाली, गंज और सिविल लाइंस थानों में दर्ज हो चुके हैं। इनमें से छह मामलों में पुलिस आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल कर चुकी है।