फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 16 और 17 को होंगे कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट के प्रैक्टिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। वर्ष 2026 की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रायोगिक एवं आंतरिक मूल्यांकन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। बोर्ड की ओर से ऑनलाइन आवेदन करने वाले अर्ह परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 16 एवं 17 जुलाई को आयोजित कराई जाएंगी।
विज्ञापन

डीआईओएस अंजलि अग्रवाल के अनुसार, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट प्रायोगिक परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा परीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। परीक्षाएं जिला मुख्यालय पर निर्धारित राजकीय अथवा सहायता प्राप्त विद्यालयों में परिषद के निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाएंगी।
उनकी ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित छात्र-छात्राएं अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य या जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संपर्क कर निर्धारित तिथियों पर परीक्षा में शामिल हों। साथ ही प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन के अंक तथा इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा से संबंधित आवश्यक अभिलेख और ओएमआर शीट 20 जुलाई तक क्षेत्रीय कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि पात्र परीक्षार्थियों को समय से सूचना देकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाएं सकुशल संपन्न कराई जाएं, ताकि कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित न रहे।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें