फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरम हेत साका जिनि कीआ, सीस दीआ पर सिरड ना दीआ

Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर का शहीदी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहीदी पर्व पर नितनेम, पाठ सुखमनी साहिब और कीर्तन आसा जी दी वार और अरदास के साथ ही गुरु का अटूट लंगर बरता गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में शहीदी पर्व कार्यक्रमों की शुरुआत सोमवार सुबह 4 बजे पांच वाणियों से की गई। इसके बाद श्री सुखमनी साहिब का पाठ श्री सुखमनी सेवा की ओर से किया गया। पहली अरदास सुबह साढ़े सात बजे हुई इसके बाद रागी जत्था भाई अमरिंदर सिंह जी ने आसा जी दी वार का कीर्तन किया। अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद रागी जत्था करनजीत सिंह हुजूर रागी जत्था दरबार साहिब अमृतसर वालों ने कीर्तन किया। हुक्म नामा सुनाने के बाद प्रसाद वितरित किया गया। सुबह 10 से दोपहर ढाई बजे तक महिलाओं ने संगत कर कीर्तन किया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरता गया। रात में भी रात्रि दीवान सजा। इस मौके पर सिंह सेवक जत्था के दर्शन सिंह खुराना ने स्थानीय व बाहर से आए रागी जत्थों व सभी साध संगत का आभार प्रकट कर सिरोपे भेंट किए। इस दौरान गुरचरन सिंह आहूजा, हरमिन्दर सिंह, ओंकार सिंह, त्रिलोचन सिंह, हरपाल सिंह, हरीश अरोरा, राधेश्याम अरोरा, गुलशन अरोरा, जोगिन्दर सिंह, गुरमीत कौर, चरन मासी, रणजीत कौर, मिथलेश कौर, सुरजीत कौर, रूबी, अमरजीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें