फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ड्रोन से दहशत फैलाने में दो युवक गिरफ्तार

Sat, 04 Oct 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रात में गांवों में ड्रोन उड़ाकर दहशत फैलाने की साजिश का खुलासा हुआ है। मिल एरिया पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार किया है। एक युवक लखनऊ तो दूसरा सीतापुर का रहने वाला है। युवक बिना अनुमति के ड्रोन उड़ा रहे थे।
विज्ञापन


मिलएरिया एसओ अजय कुमार राय ने बताया कि गत बृहस्पतिवार रात गांवों के ऊपर ड्रोन उड़ाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को भेजा गया था। इस दौरान दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया। इनमें लखनऊ निवासी जुनैद और सीतापुर निवासी मो. ओवैश शामिल हैं। दोनों युवक फर्नीचर का काम करते हैं। फर्नीचर के कारोबार में दोनों रायबरेली आए थे। युवकों के पास से ड्रोन, रिमोट सहित अन्य सामग्री बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि ड्रोन से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करके दहशत फैलाने की मंशा युवकों की थी। ड्रोन उड़ाने के लिए डीजीसीए (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) से अनुमति लेनी चाहिए थी, लेकिन बिना अनुमति लिए ही ऐसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें