फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गड्ढे में दो ट्रक फंसे, नौ घंटे लगा जाम

Sun, 24 May 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में मुराईबाग के पास जाम लगने से सड़क पर खड़े वाहन।
विज्ञापन
डलमऊ। डलमऊ कस्ब में शनिवार को दो ट्रकों के गड्ढे में फंस जाने से भीषण जाम लग गया। सुबह नौ से शाम छह बजे तक जाम लगा रहा। पुलिस को जाम खुलवाने में पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन


नेवाजगंज गांव के पास डलमऊ-फतेहपुर सड़क के चौड़ीकरण का काम हो रहा है। इस कारण सड़क उखड़ी हुई और पानी भी भरा है, जिससे जमीन दलदली हो गई है। शनिवार सुबह मौरंग लदे दो ट्रक सड़क में गड्ढे में फंस गए। इसके बाद देखते ही देखते जाम लगा गया। जाम ऐसा लगा कि डलमऊ पुल से लेकर फतेहपुर तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब सात किमी तक जाम लगा रहा।

सुबह नौ बजे दोनों ट्रक फतेहपुर से रायबरेली आ रहे थे। पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची, तब तक जाम का झाम फैल चुका था। भीषण गर्मी में वाहन चालक पसीने से तरबतर हो गए। करीब शाम चार बजे कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन से दोनों ट्रकों को निकाला जा सका। कोतवाली प्रभारी डलमऊ राघवन सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण के कारण गड्ढे हो गए हैं, जिस कारण जमीन दलदली हो गई है। दो ट्रक फंस गए थे। इन्हें क्रेन की मदद से निकाला गया।
विज्ञापन



गेगासों गंगा पुल चालू कराने की मांग
कस्बे में इस समय जाम की समस्या आम हो चुकी है। गेगासों गंगा पुल बंद होने से स्थिति और खराब हो गई है। कस्बे वासियों ने गेंगासों गंगा पुल चालू करने और बाईपास बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें