फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हर तरफ तिरंगे की छटा, छाया उल्लास

Mon, 26 Jan 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर तिरंगा लाइट से जगमगाती सदर तहसील की इमारत।
विज्ञापन
रायबरेली। गणतंत्र दिवस को लेकर शहर तिरंगे के रंग में रंग गया है। देशभक्ति के तराने गूंजने लगे हैं। बाजार में स्टीकर, झंडे और तिरंगा पट्टी की जमकर बिक्री हुई। शहर के प्रमुख चौराहों और ओवरब्रिज पर लगे बिजली के पोल को तिरंगे की एलईडी झालरों से सजाया गया। सभी सरकारी भवन और सार्वजनिक इमारतें रात होते ही रंग-बिरंगी झालरों से जगमगाने लगीं।
विज्ञापन


सोमवार को गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई। चौक-चौराहों पर झंडे, बैनर, स्टीकर की दुकानें सजी रहीं। रविवार सुबह से मोटल चौराहा, सिविल लाइन चौराहा, खालसा चौक, घंटाघर, शहीद स्मारक स्थल की नगर पालिका ने धुलाई और सफाई कराई। झालरों से सजावट की गई।

शहर के रामकृपाल तिराहा, पुलिस लाइन चौराहा, घंटाघर, सुपर मार्केट, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन रोड पर झंडे, बैनरों व स्टीकरों का बाजार सजा रहा। इन दुकानों पर छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोगों का मजमा लगा रहा। हर कोई झंडा, बैनर, स्टीकर, टोपी खरीदने में व्यस्त दिखा। इसमें महिलाएं भी शामिल रहीं। खासकर बच्चों का उत्साह देखते ही बना। हर किसी में गणतंत्र दिवस का खुमार छाया हुआ है।
विज्ञापन


देर शाम गणतंत्र दिवस की सारी तैयारी पूरी कर ली गई। पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड को सजाया गया और सोमवार सुबह परेड होगी। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, एसपी कार्यालय भवन को भी झालर से सजाया गया। रात होते ही शहर के तिरंगे की रोशनी से इमारतें जगमग हो गई। फिरोज गांधी चौराहा पर बने स्तंभ को भी हरी, केसरिया और सफेद रोशनी वाली झालरों से सजाया गया।


सुरक्षा के कड़े इंतजाम : एएसपी
बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन समेत प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन चौकन्ना है। एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि थाना प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी अपने-अपने क्षेत्रों में अराजकतत्वों पर नजर रखें। यदि कोई गड़बड़ी करता है तो तुरंत कार्रवाई करें। उधर, सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने पुलिस टीम के साथ संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें