फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मालदा एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें नहीं आएंगी

Thu, 05 Feb 2026 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली तीन ट्रेनें निरस्त होने के कारण शुक्रवार को नहीं आएंगी। इनमें नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेश शामिल है। बृहस्पतिवार को बनारस-देहरादून जनता मेल और शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस रद्द रही। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों ने यात्रियों को काफी इंतजार कराया, क्योंकि ट्रेनें काफी विलंब से आईं।
विज्ञापन

चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस ने सवा दो घंटे, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर ने दो घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस ने डेढ़ घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल व प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस ने सवा घंटे और हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल ने एक घंटे इंतजार कराया। दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल व प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर पौन घंटे और बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, टनकपुर-शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस व प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें