फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गणना प्रपत्र वितरण नहीं करने पर बीएलओ समेत तीन निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम शिव सहाय अवस्थी ने शनिवार को गणना पत्र वितरित न किए जाने पर बीएलओ और शिक्षामित्र को निलंबित कर दिया। निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ भी निलंबन का आदेश जारी किया।
विज्ञापन

रानीगंज तहसील क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का डीएम ने निरीक्षण किया। मतदान स्थल प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ बभनमई से गणना प्रपत्र घर-घर तक वितरित न किए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। बीएलओ विनय शुक्ला और शिक्षामित्र प्रणव उपाध्याय को फटकार लगाते हुए निलंबित करने का आदेश बीएसए को दिया।
वहीं, निरीक्षण के दौरान गैर हाजिर मिले प्रभारी प्रधानाध्यापक हिमांशु त्रिपाठी के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई डीएम ने की। डीएम ने प्राथमिक विद्यालय भागीपुर, बीजेमऊ, मॉडल प्राइमरी विद्यालय उड़ैयाडीह व प्राथमिक विद्यालय गड़ौरीखुर्द का भी औचक निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचना सुनिश्चित किया जाए ताकि कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन

मतदाताओं को प्रपत्र भरने की प्रक्रिया के बारे में भी समुचित जानकारी दी जाए। कहा कि लापरवाही करने पर बीएलओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। विद्यालयों के निरीक्षण के बाद डीएम साधन सहकारी समिति परसनी पहुंचे। किसानों से संवाद कर खाद की उपलब्धता की जानकारी ली।
डीएम ने धान क्रय केंद्र परसनी का भी निरीक्षण किया। क्रय केंद्र के सामने तालाब में पानी भरा मिलने पर डीएम ने सौंदर्यीकरण के लिए विभागीय अफसरों को निर्देश दिया। इस मौके पर एडीएम आदित्य प्रजापति, एसडीएम पूर्णेंदु मिश्र, जिला आपदा विशेषज्ञ अनुपम शेखर तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें