फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgrah : लुकाछिपी के खेल में बेड बॉक्स में छिपी बच्ची की मौत, प्रतापगढ़ में  दर्दनाक घटना

Mon, 06 Apr 2026 01:56 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज जयरामपुर में दो वर्षीय बच्ची की बेड बॉक्स में छिपने से मौत हो गई। बच्चों के साथ वह लुकाछिपी का खेल रही थी। इस दौरान वह बॉक्स खोलकर बाहर नहीं निकल सकी। अचेत अवस्था में परिजन अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
Register For Event
विज्ञापन
बेड के भीतर अचेत बच्ची। सांकेतिक चित्र - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज जयरामपुर में दो वर्षीय बच्ची की बेड बॉक्स में छिपने से मौत हो गई। बच्चों के साथ वह लुकाछिपी का खेल रही थी। इस दौरान वह बॉक्स खोलकर बाहर नहीं निकल सकी। अचेत अवस्था में परिजन अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

जयरामपुर निवासी शाकिर राइन की दो वर्षीय बेटी रविवार दोपहर घर में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। सभी छिपने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे। इसी दौरान मासूम कहीं नजर नहीं आई तो घर वालों को लगा कि किसी कोने में खेल रही होगी। कुछ समय और बीतने पर वह नहीं दिखी तो चिंता बढ़ गई और बच्ची की तलाश शुरू हुई। घर के हर कमरे, छत-आंगन और आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई।

विज्ञापन


अस्पताल में मौजूद लोगों के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे गए। बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। घंटों तलाश के बाद जब परिवार के लोग हार गए तो एक बार फिर घर के अंदर बारीकी से तलाश शुरू हुई। इसी दौरान परिजनों की नजर कमरे में रखे बेड पर पड़ी। उसे खोलकर देखा गया तो अंदर वह अचेत अवस्था में मिली। परिजन तुरंत बच्ची को लेकर एक निजी अस्पताल में गए, जहां पर डाॅक्टर ने जवाब दे दिया। इसके बाद उसे रानीगंज ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

छोटी बच्ची अंदर कैसे गई

इतनी छोटी बच्ची बेड बॉक्स उठाकर अंदर गई कैसे? यह सवाल सबको हैरान करता रहा। अनुमान लगाया जा रहा है कि अन्य बच्चे भी खेल रहे थे। सभी बॉक्स उठाकर अंदर घुस गए। बाद में अन्य बच्चे तो बाहर आ गए और यह रह गई। यह भी सामने आ रहा कि पहले बेड पर कुछ बिछा नहीं था। बाद में किसी ने उस हल्का गद्दा डाल दिया, जिससे हवा का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया था और बच्ची अचेत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें