फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नमो नमो अंबे दुख हरनी’

Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। नवरात्र में बरस रही मां की कृपा में हर कोई स्नान करने को लालायित है। चौथे दिन देवी मंदिरों में कूष्मांडा का पूजन किया। बेल्हा देवी का रविवार को कूष्मांडा के रूप में शृंगार किया गया था। सुबह से ही श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में लाइन से लग गए थे। दर्शन और पूजन कर इच्छित फल की कामना की। उधर वाराही देवी धाम में भक्तों ने मां की अद्भुद छवि का दर्शन किया। महिलाओं और पुरुषों ने नारियल व चुनरी चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। चंडिका देवी मंदिर में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। इसके साथ ही मां संकटहरनी, मां फूलमती देवी आदि मंदिरों में भी भक्तों की लाइन लगी रही। देवी मंदिरों में आदि शक्ति के पूजन अर्चन के साथ ही दुर्गासप्तशती और दुर्गा चालीसा के पाठ भी किए जा रहे हैं। किसी-किसी मंदिर में संतों द्वारा मां की महिमा का बखान भी किया जा रहा है। पूजन को पहुंचने वाले भक्त भी इसमें शामिल होते हैं।
विज्ञापन

मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा हलवा पूड़ी का प्रसाद भी बंटवाया जा रहा है। हर दिन लोग मंदिरों में दर्शन पूजन करने के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं। यही नहीं मंदिरों में कन्याओं को भोज भी दिया जा रहा है। मंदिरों में ही कड़ाही चढ़ाकर हलवा पूड़ी बनाई जा रही है। इसके बाद सात, नौ या फिर 11 कन्याओं का पूजन कर उन्हें चुनरी अर्पित की जा रही है। उन्हें पूरी श्रद्धा के साथ भोजन कराया जा रहा है। इसके बाद द्रव्य और फल भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें