फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संपूर्णानगर की टीम ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट

Fri, 07 Nov 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पांचवे श्री गुरु गोविंद सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी के साथ संपूर्णनगर फुटबॉल टीम। स
विज्ञापन
मझोला। पांचवें श्री गुरु गोविंद सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला संपूर्णानगर बनाम शाहजहांपुर की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शुरू से अंत तक शानदार खेल का प्रदर्शन किया। निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 गोल से बराबर रहा। इसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से किया।
विज्ञापन


पेनाल्टी में संपूर्णानगर की टीम ने 4-3 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। दर्शकों ने दोनों टीमों के रोमांचक खेल का भरपूर आनंद लिया। शुक्रवार को बाजार बंद रहने के कारण बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी मैदान पर जुटे और पूरे जोश के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि खटीमा विधायक भुवन कापड़ी और पीलीभीत जिले के एआरटीओ वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर आयोजक प्रदीप शर्मा, तेजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू, हैप्पी, अंकित सिंह, सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे। संपूर्णानगर टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खिताब पर कब्जा जमाया। शाहजहांपुर की टीम भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर उपविजेता बनी।

पांचवे श्री गुरु गोविंद सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी के साथ संपूर्णनगर फुटबॉल टीम। स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें