फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पांच पहलवानों ने जीती कुश्ती, दो रहे बराबरी पर

Mon, 03 Nov 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जहानाबाद में चल रहे रामलीला मेले में कुश्ती में दांव-पेच दिखाते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
जहानाबाद। रामलीला मेले में चल रहे दंगल में सोमवार को कुश्ती के रोमांचक मुकाबले हुए। पांच पहलवानों ने जीत दर्ज कराई जबकि दो मुकाबले बराबरी पर छूटे।
विज्ञापन

पहला मुकाबला नकाबपोश पहलवान महाराष्ट्र और गूंगा थापा पहलवान नेपाल के बीच हुआ। इसमें गूंगा थापा विजयी रहे। दूसरा मुकाबला हनी पहलवान अलीगढ़ और गुलाम नबी पहलवान बरेली के बीच हुआ। इसे गुलाम नबी ने जीता। तीसरा मुकाबला मोनू खली पहलवान अलीगढ़ और यूनुस पहलवान बरेली के बीच हुआ। इसमें मोनू खली विजेता रहे। चौथा मुकाबला समीर पहलवान बरेली और शाबाज पहलवान अलीगढ़ के बीच हुआ। इसमें समीर जीते। पांचवां मुकाबला बजरंगी पहलवान नवाबगंज और गूंगा थापा पहलवान के बीच हुआ जो बराबरी पर छूटा। छठा मुकाबला पंडित थापा पहलवान नेपाल और मोंटी पहलवान उझानी के बीच हुआ। इसे पंडित थापा ने जीता। सातवां मुकाबला बौना पहलवान जहानाबाद और गंठा पहलवान शिवपुरिया के बीच हुआ लेकिन यह भी बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें