फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज के लिए विवाहिता की पीटा, गला दबाकर हत्या की कोशिश, पति समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट

Wed, 24 Dec 2025 05:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट की गई। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास भी किया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी आरती ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 10 जून 2015 को बीसलपुर क्षेत्र के मोहल्ला दुबे निवासी रामप्रवेश के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही पति के साथ ससुर जगन्नाथ, जेठ रवि व राकेश और ननद कामिनी दहेज में बाइक, फ्रिज, वाशिंग मशीन और एक लाख रुपये नकद की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती रही। इस संबंध में उसने मायके पक्ष को जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने कई बार ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मांगें और उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।

पीड़िता बोली- ससुराल वालों ने पीटा, गला दबाया 
आरोप है कि पांच अक्तूबर को सुबह करीब 11 बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए। इनके हस्तक्षेप से उसकी जान बच सकी। इसके बाद उसे ससुराल से निकाल दिया गया। किसी तरह वह मायके पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को दी। 
विज्ञापन


आरोप है कि 15 दिसंबर 2025 को ससुराल पक्ष के लोग मायके पहुंचे और पुनः दहेज की मांग दोहराई। विरोध करने पर पीड़िता को धमकाया। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें