फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भीकमपुर-गौहनियां मार्ग के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, खर्च किए जाएंगे 15.16 करोड़ रुपये

Thu, 20 Aug 2026 02:00 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बीसलपुर तहसील क्षेत्र में भीकमपुर-पसगवां-मीरपुर हेमपुरा-गौहनियां मार्ग का 9.80 किलोमीटर हिस्सा चौड़ा और मजबूत किया जाएगा। शासन ने इस परियोजना के लिए 15 करोड़ 16 लाख 90 हजार रुपये की लागत स्वीकृत की है। इसमें पांच वर्ष का अनुरक्षण भी शामिल है। 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है। भीकमपुर-पसगवां-मीरपुर हेमपुरा-गौहनियां अन्य जिला मार्ग के एक बड़े हिस्से का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। शासन ने परियोजना के लिए 15 करोड़ 16 लाख 90 हजार रुपये की स्वीकृति लागत निर्धारित की है। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि स्वीकृत लागत में सड़क निर्माण के साथ पांच वर्ष तक के अनुरक्षण की धनराशि भी शामिल है। सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों और वाहन चालकों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। शासन स्तर से जारी विवरण के अनुसार भीकमपुर-पसगवां-मीरपुर हेमपुरा-गौहनियां मार्ग के चैनेज 8.500 से 18.300 किमी तक सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। 

इस तरह कुल 9.80 किलोमीटर लंबाई में सड़क को बेहतर किया जाएगा। मौजूदा मार्ग की स्थिति में सुधार के साथ सड़क की क्षमता बढ़ाने पर भी जोर रहेगा, जिससे वाहनों के आवागमन को अधिक सुगम बनाया जा सके।
विज्ञापन


परियोजना के लिए शासन ने 15 करोड़ 16 लाख 90 हजार रुपये की स्वीकृति लागत तय की है। इसमें सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के अलावा निर्माण के बाद पांच वर्ष तक सड़क के अनुरक्षण की लागत भी शामिल है। इससे निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क की देखरेख और आवश्यक मरम्मत निर्धारित अवधि तक कराई जा सकेगी।

विज्ञापन

किसानों और ग्रामीणों को होगा सीधा लाभ
इस मार्ग से आसपास के कई गांवों के लोगों का आवागमन जुड़ा हुआ है। सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के बाद ग्रामीणों को बीसलपुर समेत अन्य प्रमुख मार्गों और जिला मुख्यालय तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क से स्थानीय कारोबार और ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड-1 के जिम्मे परियोजना
शासन के अभिलेखों में यह परियोजना पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड-1 से संबंधित दर्ज है। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार जैन ने बताया कि परियोजना को लेकर आवश्यक प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें